पूर्व शिक्षण तैयारी जांच
सात सवाल, लगभग दो मिनट। जानें कि विश्वविद्यालय के पूर्व शिक्षण मूल्यांकन के लिए आपका अनुभव कितना तैयार है, और आगे ठीक-ठीक क्या जुटाना है।
मजबूत शुरुआत
संभवतः आपके पास वह अनुभव और वे प्रमाण हैं, जो मूल्यांकनकर्ता देखते हैं। अपनी जानकारी हमें भेजें, और हम आपको ऐसे प्रोग्राम्स से जोड़ेंगे जिनके पूर्व शिक्षण नियम आपके लिए सही हों।
अच्छी संभावना, बस कुछ कमियां
आपका अनुभव काम का है। नीचे दी गई कमियां दूर करने से आपका पोर्टफोलियो कहीं ज्यादा मजबूत होगा, और इसमें हम आपकी मदद कर सकते हैं।
शुरुआती दौर
डिग्री अब भी आपकी पहुंच में है, बस फिलहाल अनुभव से मिलने वाला क्रेडिट सीमित हो सकता है। नीचे दिए कदमों से शुरुआत करें, या वयस्कों के लिए लचीले प्रवेश वाले प्रोग्राम्स के बारे में हमसे पूछें।
आपके अगले कदम
कितना क्रेडिट मिलेगा, यह हर विश्वविद्यालय आपके प्रमाणों का मूल्यांकन करके तय करता है; यह जांच उसका अनुमान नहीं लगाती।
मूल्यांकनकर्ता क्या देखते हैं
देश चाहे इसे कोई भी नाम दे, पूर्व शिक्षण मूल्यांकन एक ही सवाल पूछता है: क्या आपके प्रमाण दिखाते हैं कि किसी कोर्स के लर्निंग आउटकम (कोर्स से सीखने के तय नतीजे) पहले ही पूरे हो चुके हैं? नौकरी में बिताया समय मदद करता है, पर फैसला प्रमाणों से होता है। इसीलिए यह जांच दस्तावेजों, सर्टिफिकेट और रेफरेंस देने वालों को उतना ही महत्व देती है, जितना अनुभव के सालों को।
आमतौर पर वजन रखने वाले प्रमाण
- जॉब डिस्क्रिप्शन और अप्रेजल, जो आपकी जिम्मेदारियां दिखाएं
- आपके तैयार किए काम: रिपोर्ट, योजनाएं, कोड, ट्रेनिंग सामग्री, बजट
- प्रोफेशनल संस्थाओं और मान्य ट्रेनिंग के सर्टिफिकेट
- मैनेजरों या क्लाइंट्स के रेफरेंस, लेटरहेड पर
- कॉलेज या विश्वविद्यालय की किसी भी पिछली पढ़ाई की ट्रांसक्रिप्ट
UK, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में यह प्रक्रिया कैसे चलती है, यह जानने के लिए पूर्व शिक्षण के क्रेडिट की पूरी गाइड पढ़ें।